फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India China disputes: पैंगोंग पर चीन का नया पैंतरा, फिंगर 4-5 के बीच दावेदारी

Wed, 01 Jul 2020 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • सैटेलाइट इमेज से खुलासा, 81 मीटर लंबे, 25 मीटर चौडे़ इलाके में 185 नए ढांचे
  • फिंगर 4 से 8 के बीच पहले ही दावेदारी, फिंगर 3 की तरफ भी घुसने की कोशिश
विज्ञापन
पैंगोंग त्सो झील - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने पैंगोंग त्सो झील पर फिर नया पैंतरा दिखाया है। चीनी सेना ने झील के फिंगर 4 और फिंगर 5 के बीच बड़े बड़े नक्शे लगाकर सिर्फ झील के विवादित इलाके ही नहीं बल्कि गलवां, डेपसांग और हॉट स्प्रिंग के अच्छे-खासे इलाके पर अपनी दावेदारी ठोंकी है। कोर कमांडरों के बीच 22 जून को पीछे हटने की सहमति के बावजूद चीन ने 81 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े इलाके में टेंट, हट जैसे 185 नए ढांचे बनाए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेना को चीन की इस हरकत का पता सैटेलाइट इमेज की पड़ताल के बाद चला है। यही नहीं, चीन फिंगर 3 की तरफ भी आने की कोशिश में है जहां भारतीय सेना डटकर खड़ी है। चीन ने पैंगोंग झील के फिंगर 4 से फिंगर 8 तक करीब 8 वर्ग किलोमीटर इलाके में पहले ही भारतीय सेना की गश्त रोक रखी है। हालांकि यह करतूत झील की तरफ पानी पर हुई है।

इन फिंगर के जमीनी इलाके में चीन की ताजा हरकत गंभीर तौर पर  उकसाने वाली है। दरअसल, फिंगर 1 से 8 तक का इलाका भारत का है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) फिंगर 8 से गुजरती है। फिंगर 8 से फिंगर 14 तक चीन के इलाके में है। अब चीन फिंगर 4 से 8 तक दावेदारी ठोंक रहा है।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक 22 जून की बातचीत के बाद चीन पीछे हटना दो दूर कई नए जगहों पर लगातार हरकत में जुटा है। लिहाजा भारतीय सेना भी इन तनावग्रस्त जगहों पर अपनी तैयारी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें