फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Suvidha: भारत आने वाले यात्रियों को अब नहीं भरना होगा एयर सुविधा फॉर्म, सरकार ने रद्द करने का दिया आदेश

Mon, 21 Nov 2022 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म रद्द किए हैं। 
 
विज्ञापन
एयर सुविधा - फोटो : indiaevisas.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म रद्द किए हैं। सरकार ने कहा है कि एयर सुविधा पोर्टल पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों द्वारा भरे जाने वाले सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म की अब आवश्यकता नहीं होगी। फैसला आधी रात से लागू हो जाएगा। कोविड टीकाकरण के लिए पहले इस फॉर्म को भरना आवश्यक था। 
विज्ञापन


क्या है एयर सुविधा?
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारत आने वाले सभी यात्रियों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर सुविधा नाम से एक संपर्क रहित समाधान शुरू किया है। एयर सुविधा भारत आने वाले सभी यात्रियों के लिए एक सेल्फ डिक्लेरेशन पोर्टल है। 

सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म क्या है?
सभी यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर आने पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होता है। वेबसाइट के अनुसार, फॉर्म स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनिवार्य रूप से भरा जाना चाहिए। यह सभी विदेशी यात्रियों के लिए अपनी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति प्रस्तुत करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है। आप बोर्डिंग से पहले फॉर्म भर सकते हैं। भारत की यात्रा करते समय कई कोविड-19 प्रतिबंध थे और एयर सुविधा फॉर्म उनमें से एक था, जिसे महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें