फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया: रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द, देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी वायुसेना

Sun, 17 Apr 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सरकारी सूत्रों के मुताबिक वायुसेना अब देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। यह सौदा रद्द करने का फैसला रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले लिया गया था।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए वायुसेना ने रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द करने का फैसला किया है। भारत ने 10 साल पहले रूस के साथ 80 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था, जिसकी आपूर्ति अलग अलग खेप में होनी थी। 48 हेलिकॉप्टर अभी दिए जाने शेष थे, लेकिन वायुसेना ने इस सौदे को खत्म करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक वायुसेना अब देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। यह सौदा रद्द करने का फैसला रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले लिया गया था। एमआई-17वी5 और एमआई 17 हेलिकॉप्टर का संचालन करने वाले बड़े देशों में शामिल है।

इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत वीवीआईपी हस्तियों की देशभर में आवाजाही के लिए भी होता है। यही नहीं सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में इस हेलिकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल होता है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में भी यह बेहद उपयोगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें