फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआईसी बैठक में भारत पाक के आतंकी समूहों का मुद्दा रख सकता है: विदेश मंत्रालय

Fri, 08 Dec 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
विज्ञापन
 रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की सोमवार नई दिल्ली में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके समकक्ष सर्गेई लावरोव इस बैठक में हिस्सा लेने की पुष्टि पहले ही कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि आरआईसी विदेश मंत्रियों की बैठक में कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पढ़ें- हाफिज की रिहाई पर भारत बोला- पाक फिर बेनकाब, आतंकवाद को दे रहा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि आरआईसी से उम्मीद है कि वह आतंकवाद के खतरे से प्रभावी रूप से निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और वार्ता के बाद जारी किए जाने वाले संवाददाता सम्मेलन में भारत लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाक आधारित आतंकवादी समूहों के नाम उल्लेखित करने का दबाव डाल सकता है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की दोनों नेताओं से अलग से द्विपक्षीय बैठकें होंगी। गौरतलब है कि दोकलम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब उच्च स्तरीय यात्रा के तहत कोई चीनी नेता भारत आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें