संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : PTI
अब एक नजर संसद की कार्यवाही पर
विरोध प्रदर्शन के दूसरी ओर बात अगर विधायी कार्यों की बात करें तो, लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर के बजट व्यय पर बयान देंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक पेश करेंगे। यह दोनों विधेयक खेलों के विकास, खिलाड़ियों की भलाई और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैं।
ये भी पढ़ें:- Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, नागपुर में कहा- विविधता को स्वीकार करना ही धर्म, ये परम सत्य
इसके अलावा, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 पेश करेंगे, जो भारत के समुद्री कानूनों को अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुरूप बनाएगा और भारतीय शिपिंग उद्योग को मजबूत करेगा।
इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर की वित्तीय स्थिति पर भी विस्तृत बयान देंगी। सांसद हरीश बालयोगी और सतीश चंद्र दुबे श्रम, वस्त्र और कौशल विकास से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्टों के क्रियान्वयन पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।