फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के मुंह पर भारत के 'दस तमाचे', दुनिया के सबसे बड़े मंच से आतंकवाद पर हमला

Sun, 30 Sep 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के विचार रखने के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आईना भी दिखाया। आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए स्वराज ने सीधे-सीधे पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान स्पष्ट तौर पर जिम्मेदार है। 

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पाकिस्तान की हरकतों पर रोक नहीं लगाई गई तो वहां से उठ रही आतंकवाद की आग में पूरी दुनिया जलेगी। पेश हैं सुषमा के पाकिस्तान को लेकर वक्तव्य के प्रमुख बिंदु 
 
विज्ञापन

आतंक की आग में जलेगी दुनिया

2 of 11
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान विश्व भर में बढ़ते आतंकवाद को लेकर सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पाकिस्तान की हरकतों पर रोक नहीं लगाई गई तो पूरी दुनिया आतंकवाद की आग में जलेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम करता है। 
विज्ञापन

दुनिया पहचान रही है पाक का असली चेहरा

3 of 11

सुषमा ने कहा कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ रहा है। पाकिस्तान की हरकतें ज्यादा दिन तक उसकी असलियत और नापाक इरादे छिपा नहीं सकती हैं। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का नर्म रुख ही उसके चेहरे से नकाब उतारेगा। 
 

लिस्ट में आतंकियों का नाम रखने भर से नहीं हल होगा आतंकवाद का मु्द्दा 

4 of 11
पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की सूची बनाने और उसमें आतंकियों का नाम शामिल करने को लेकर स्वराज ने कहा कि सूची में नाम लिखने भर से आतंकवाद का मुद्दा हल नहीं हो जाता। इसके लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह ढोंग है कि वह आतंक की खिलाफत करता है। असल में पाकिस्तान आतंकवादियों का समर्थक है। 
 
विज्ञापन

झूठे आरोप लगाने में माहिर है पाकिस्तान

5 of 11
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाता रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला देश खुद पाकिस्तान ही है। चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर घुसपैठ, सीमा विराम का उल्लंघन जैसी हरकतों को अंजाम देती रही है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले पाकिस्तान पहले खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे। 

 
विज्ञापन

बॉर्डर पार पल रहा आतंकवाद

6 of 11
शांति की पहल का ढोंग रचने वाला पाकिस्तान असल में आतंकवाद का पनाहगार बना हुआ है। स्वराज ने कहा कि भारतीय सीमा के पार पाकिस्तान आतंकवाद पालने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही बातों मे पाकिस्तान शांति की बात करता हो लेकिन भारत में होने वाले आतंकी हमलों से जुड़े तार सीधे पाकिस्तान तक जाते हैं, जो ये स्पष्ट करते हैं कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों को किस तरह से संरक्षण दे रहा है इसका पता इसी बात से चल जाता है कि हाफिज सईद जैसे आतंकी पाकिस्तान में स्वतंत्र घूम रहे हैं। बिना सरकारी संरक्षण के किसी भी देश में ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हाफिज के अलावा ओसामा जैसे आतंकवादियों को पाकिस्तान की जमीन पर संरक्षण मिलता रहा है। 

 
विज्ञापन

पाक की वजह से रुकी बातचीत

7 of 11
भारत-पाक विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता रुकने को लेकर स्वराज ने कहा कि पाक आरोप लगा रहा है कि यह वार्ता भारत की वजह से रुकी है। लेकिन असलियत यह है कि वार्ता रुकने का मुख्य कारण पाकिस्तान की हरकतें ही हैं। सीमा पर जवानों के साथ बर्बरता और शांति की पहल एक साथ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत सदैव से ही शांति में यकीन करता रहा है। भारत का पक्ष रहा है कि बातचीत से हर समस्या का हल निकाला जा सकता है, लेकिन आतंकवाद और शांतिवार्ता एक साथ नहीं हो सकती। 

 

सिर्फ भारत के लिए नहीं, दुनिया के लिए खतरा है पाक

8 of 11
सुषमा स्वराज ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान सिर्फ भारत के लिए खतरा नहीं है। वहां उपज रहा आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक भीषण संकट है। उन्होंने कहा चाहे भारत हो या अमेरिका दोनों आतंक की आग से जूझ रहे हैं। और यह साफ हो चुका है कि दोनों देशों की इस स्थिति के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है। 

 

आतंकियों का पक्षधर है पाकिस्तान

9 of 11
पाकिस्तान को आतंकियों का पैरोकार बताते हुए स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों की तरफदारी करता रहा है। आतंकियों को उनके मंसूबों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान उनकी सभी जरूरतें पूरी करता है। उन्होंने कहा यदि पाकिस्तान आतंकवादियों का समर्थन नहीं करता तो इतने आतंकी संगठन वहां पैदा कैसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा पाकिस्तानी सरकार हमेशा आतंकवादियों की पक्षधर रही है। 

आतंकवाद की मदद करने वाले तंत्र हों खत्म

10 of 11
स्वराज ने कहा कि भारत और विश्व की शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद को उसके सभी रूपों में और उसकी मदद करने वाले तंत्रों को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्व के सभी देशों को साथ में आना पड़ेगा और सख्त निर्णय लेने होंगे। 

 
विज्ञापन

शांति की उम्मीद को बर्बाद कर रहा पाक 

11 of 11
सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान शांति समर्थक होने का सिर्फ नाटक कर रहा है। असल में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की उम्मीद बर्बाद करने का काम पाकिस्तान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान शांति चाहता होता हो आए दिन सीमा पर इस तरह की जघन्य हरकतें नहीं होतीं। स्वराज ने कहा पाकिस्तान से शांति की उम्मीद करना दिवास्वप्न है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें