जिग्मे खेसर नामगयेल वांगचुक और रामनाथ कोविंद
- फोटो : FILE PHOTO
भारत और भूटान अगले साल दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती मनाने को राजी हो गए हैं।
भूटान दूतावास से जारी बयान में कहा गया कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगयेल वांगचुक के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वर्ण जयंती साल पर उन्हें भारत आने का न्यौता दिया है, जिसे वांगचुक ने स्वीकार कर लिया है।
दोनों नेताओं के बीच बातचीत गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच हुई।