फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड टीकाकरणः मात्र 99 दिनों में 14 करोड़ टीके लगाकर भारत सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाला देश बना

Sat, 24 Apr 2021 10:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शनिवार को रात 8 बजे तक लगाए गए 24 लाख टीके
  • 16 जनवरी से देश में शुरू हुआ था टीकाकरण
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जहां कोरोना की दूसरी लहर के कहर का सामना कर रहा है, वहीं उससे निपटने की जंग भी मजबूती के साथ लड़ रहा है। मात्र 99 दिनों में देश के 14 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इस तरह वह दुनिया में सबसे तेजी से टीके लगाने वाला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को रात 8 बजे तक देश में 24 लाख टीके लगाए गए।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि टीकाकरण की यह गति दुनिया में सबसे तेज है। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे तक टीके की 24 लाख से अधिक खुराक दी गईं।

रात आठ बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 14,08,02,794 खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत केवल 99 दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेज गति से ऐसा करने वाला देश बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें