फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला पहला देश बना भारत

Sun, 24 Jul 2016 03:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों की ओर से यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाए गए ट्रस्ट फंड में भारत ने करीब 67 लाख 15 हजार रुपये (एक लाख डॉलर) का अंशदान किया है। इसके साथ ही इस ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला भारत पहला देश बन गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भारत यूएन के शांति अभियानों में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में शामिल है।

यूएन डिपार्टमेंट ऑफ फील्ड सपोर्ट (डीएफएस) ने घोषणा की कि भारत ने यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के सहयोग के लिए ट्रस्ट फंड में करीब 67 लाख 15 हजार रुपये दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि ट्रस्ट फंड को पहला अंशदान भारत की ओर से मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें