फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India NOTAM: पहलगाम पर तनाव के बीच भारत का एक और बड़ा कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र

Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है। नोटम के तहत भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक अपने एयरस्पेस को सभी पाकिस्तानी यात्री विमानों और सैन्य विमानों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्लेन क्रैश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है, जिसके तहत पाकिस्तानी एयरलाइनों को भारतीय हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोके जाने के एक सप्ताह बाद हुआ है। भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है। नोटम के तहत भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक अपने एयरस्पेस को सभी पाकिस्तानी यात्री विमानों और सैन्य विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। अब भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमान को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

Pahalgam: राहुल गांधी बोले- आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को कीमत चुकानी होगी, पीएम कड़ी कार्रवाई कर दें संदेश

क्या है NOTAM? 
नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम एक तरह की संचार व्यवस्था है, जिसकी मदद से फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू के लोगों के लिए अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं। यह बेहद गोपनीय सूचना तंत्र है, जिसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल काम है। नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के तहत विमान के पायलट को मौसम, ज्वालामुखी विस्फोट, हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध, किसी पैराशूट जंप, रॉकेट लॉन्च और सैन्य अभ्यास जैसी बेहद संवेदनशील और अहम जानकारियां भेजी जाती हैं। ताकि विमान को हवाई सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े। साथ ही इस सूचना तंत्र से विमान के पायलट को हवाई अड्डों की स्थिति जैसे बर्फबारी, लाइटों में गड़बड़ी या फिर हवाई पट्टी पर किसी पक्षी की मौजूदगी की जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की एक और उच्चस्तरीय बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम अपने आवास पर एक और उच्च स्तरीय बैठक की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री आवास पर पिछले दो दिन में ये दूसरी बैठक है। कल पीएम ने डेढ़ घंटे हाईलेवल बैठक करके आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सेनाओं को खुली छूट दी थी। इससे पहले आज केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें