फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Security: ढाका में होगी BSF और BGB की महानिदेशक स्तर की वार्ता, सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Fri, 22 Aug 2025 07:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Security: बीएसएफ और बीजीबी के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता 25 अगस्त से ढाका में होगी, जिसमें सीमा पार अपराध और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में दोनों बल आपसी तालमेल, तारबाड़ और उग्रवाद जैसे मुद्दों पर बात करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब से लगती पाक सीमा पर तैनात महिला प्रहरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच महानिदेशक (डीजी) स्तर की सीमा वार्ता 25 अगस्त से ढाका में शुरू होगी। यह दोनों देशों के बीच छह महीने में एक बार होने वाली वार्ता है। इसमें सीमा पार अपराधों को रोकने के तरीकों पर चर्चा होगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इस बैठक में बांग्लादेश की तरफ से भारतीय नागरिकों और भारतीय जवानों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


शेख हसीना के नेतृत्व वाले शासन के पतन के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल का यह पहला ढाका दौरा होगा। भारत और बांग्लादेस के बीच कुल 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस पूरे इलाके में सुरक्षा और खुफिया जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी बीएसएफ की पास है। बैठकें भारत की बीएसफ और बांग्लादेश की बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच होती हैं और हर साल दो बार आयोजित की जाती हैं। पिछली बैठक भारत में17 से 20 फरवर के बीच हुई थी
 
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ और बीजीबी के बीच 56वीं महानिदेशक स्तर की सीमा समन्वयक बैठक 25 से 28 अगस्त तक ढाका में बीजीबी की मेजबानी में होगी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी करेंगे। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दिकी इस बैठक की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत ने बनाई फरारी जैसी अर्थव्यवस्था, दूसरा अब भी मलबे का डंपर..' राजनाथ का पाकिस्तान पर हमला

किन मुद्दों पर बातचीत होगी?
प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए की जा रही है। बातचीत में जिन मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें शामिल हैं -
  • बीएसएफ जवानों और भारतीय नागरिकों पर बांग्लादेशी नागरिकों या उपद्रवियों के हमलों को रोकना
  • सीमा पार अपराधों को कैसे रोका जाए
  • सीमा पर सिंगल रो फेंसिंग (एक पंक्ति की बाड़) बनाना
  • बांग्लादेश में सक्रिय उग्रवादी समूहों पर कार्रवाई
  • सीमा पर बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे
  • आपसी भरोसा बढ़ाने वाले उपाय और अन्य महत्वपूर्ण विषय

बड़ा नीतिगत फैसला लिए जाने की कम संभावना
पहले यह बातचीत जुलाई में होनी थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से अब अगस्त में की जा रही है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस बार की बैठक में कोई बड़ा नीतिगत फैसला लिए जाने की संभावना कम है, क्योंकि फिलहाल बांग्लादेश में अंतरिम सरकार है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने हाल ही में घोषणा की थी कि फरवरी 2026 में आम चुनाव कराए जाएंगे। यह घोषणा पांच अगस्त 2024 को की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते भी मालेगांव और दाभोलकर मामलों में नहीं हो पाया न्याय', पूर्व आईपीएस का दावा

पांच भारतीय राज्यों से सटी है बांग्लादेश की सीमा
भारत-बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ताएं 1975 से 1992 तक हर साल एक बार होती थीं। लेकिन 1993 से इन्हें साल में दो बार आयोजित किया जाने लगा- एक बार भारत में और अगली बार बांग्लादेश में। भारत और बांग्लादेश की सीमा पांच भारतीय राज्यों से होकर गुजरती है-
  1. पश्चिम बंगाल- 2,217 किलोमीटर
  2. त्रिपुरा- 856 किलोमीटर
  3. मेघालय- 443 किलोमीटर
  4. असम- 262 किलोमीटर
  5. मिजोरम- 318 किलोमीटर
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत-बांग्लादेश सीमा के 864.48 किलोमीटर हिस्से पर अब भी बाड़ नहीं लगी है, जिसमें से 174.51 किलोमीटर ऐसा इलाका है, जहां तकनीकी कारणों से बाड़ लगाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें