भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने मंगलवार को मेघालय में हफ्ते भर चलने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत की। यह अभ्यास मेघालय के उमराव कैंटोनमेंट में स्थित संयुक्त युद्धाभ्यास केंद्र पर हो रहा है।
पढ़ें: आजादी के बाद से भारत-बांग्लादेश के बीच वीरान पड़े रेलवे ट्रैक पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें
अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के उभरते खतरे से निपटने के लिए भारत और बांग्लादेश में हर साल बारी-बारी से यह युद्धाभ्यास किया जाता है। दोनों सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंध बनाने और उसको बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाने वाला यह सातवां ऐसा संयुक्त युद्धाभ्यास है।
गजराज कॉर्प्स के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एएस बेदी ने सोमवार को संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सम्प्रति’ उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बांग्लादेशी सेना के 14 अधिकारी और भारतीय सेना के 20 अधिकारियों ने भाग लिया।
पढ़ें: बनारस में एक भी बांग्लादेशी की नहीं हो पाई तस्दीक, CM योगी ने दिया था सर्वे का निर्देश
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि अपने भाषण में लेफ्टिनेंट जनरल बेदी ने विदेशी सेना का स्वागत किया और हफ्ते भर चलने वाले अभ्यास के बारे में जानकारी दी। अपने बयान में न्यूटन ने कहा कि भारतीय सेना के मुताबिक संयुक्त अभ्यास इस बात का संकेत है कि भारत और बांग्लादेश दोनों अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के उभरते खतरे को समझती हैं और वे इसके खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं।