टीम इंडिया ने मंगलवार को बेहद रोमांचक तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार्स गेंदबाज बने, जिन्होंने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई। मगर सबसे ज्यादा लोकप्रियता एमएस धोनी ने हासिल की, जिनकी तारीफ में ट्विटर यूजर्स ने कसीदे गढ़े। एमएस धोनी ने मैच में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टॉम ब्रूस को रनआउट किया और इसी को लेकर उनके बारे में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई।
कुछ यूजर्स ने धोनी के आलोचकों पर निशाना साधा और कहा कि धोनी को संन्यास लेने की कोई जरुरत नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि धोनी के हाथ लाइट से भी तेज हैं। भारतीय विकेटकीपर ने रोशनी जगाई है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण स्टंप्स है। बता दें कि 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम ब्रूस ने लांग ऑन और मिडविकेट के बीच शॉट खेलकर दो रन लेने की कोशिश की। हार्दिक पांड्या ने तेजी से गेंद पर आते हुए धोनी की तरफ थ्रो किया। धोनी ने फुर्तिलेपन से गिल्लियां बिखेरी। टीवी रीप्ले में दिखा कि ब्रूस आउट हैं।
देखिए धोनी के बारे में ट्विटर पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं आईं:
MS Dhoni, legend of his own league. #INDvsNZ pic.twitter.com/79iYBOtcWE— MSDian Harshali🇮🇳 (@DhonixFaithful) November 7, 2017
(एमएस धोनी, अपनी ही लीग के लीजेंड)
RT If You Believe MS Dhoni Moves Faster Than Light. 💃🙏🇮🇳#INDvNZ #IndvsNZ #Indvsnzt20 #Dhoni pic.twitter.com/3BIBhVz780— Sir Jadeja (@SirJadeja) November 7, 2017
(एमएस धोनी के हाथ बिजली से भी तेज चलते हैं)
When It Comes to Last Over; Every Indian Know That We Shift Captaincy 🇮🇳🇮🇳 #IndVsNZ #NZvsIND pic.twitter.com/1LI7BEGbNa— Shubham N Datarkar (@SNDatarkar) November 7, 2017
(जब बात आखिरी ओवर की आती है तो हम सभी जानते हैं कि कप्तान कौन है)
Lightning strikes in kerala as MS Dhoni whips the bails in a flash #INDvsNZ #Trivandrum ⚡ pic.twitter.com/wtFMvr28Tp— DHONIsm ♥ (@DHONIism) November 7, 2017
(केरल में बिजली कड़की जब धोनी ने गिल्लियां बिखेरी)
#INDvsNZ
Pic 1 : This is not out
Pic 2 : This is damn Out#dhonism pic.twitter.com/SqkSq6sBqz— David Parkal (@david_parkal) November 7, 2017
You can never keep #Thala out of the game! Omnipotent force! Lethal hands, them! #IndvsNZ— Srini Mama 💲 (@SriniMama16) November 7, 2017
(आप कभी ठाला को खेल से बाहर नहीं कर सकते! खतरनाक हाथ हैं)
@msdhoni is an absolute asset to the team#Dhoni #IndvsNZ pic.twitter.com/GoMoFTKZHV— MS DHONI (@OfficialMSDian) November 7, 2017
He is so versatile 😂 #indvsnz pic.twitter.com/bWqtXnVr3w— Abhishek (@SsupHolmes) November 4, 2017
lightning strikes always when there is rain#IndvsNZ pic.twitter.com/IoTPfH44o7— NavneetPraksahSingh (@NavneetPSingh) November 7, 2017
(जब भी बारिश होती है तो बिजली कड़कती है)
Much said #INDvsNZ #Dhoni pic.twitter.com/vvMtK3wpyN— Vikrant (@Vikrantb02) November 7, 2017