भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को लेकर फिर तनाव की स्थिति बन गई है। मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज (नंदिर चार सेक्टर) में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को वापस भेजे जाने के बाद गतिरोध पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें-
TMC Leader Resignation: एक और तृणमूल सांसद का इस्तीफा, राज्यसभा MP पीसी बराइक ने दिया त्यागपत्र; अब तक कितने?
मामले पर बीएसएफ क्या बोली, बांग्लादेश का रुख क्या?
सूत्रों के अनुसार अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए इस व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे वापस भेजा गया, लेकिन बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) और वहां के स्थानीय लोगों ने उसे स्वीकार करने से इन्कार कर दिया, जिससे वह बाड़ के उस पार फंसा रह गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर बीएसएफ की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
संवेदनशील हालात पर एजेंसियों की पैनी नजर
हालांकि, सीमा सुरक्षा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीबी निगरानी रख रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सीमा क्षेत्र में हलचल और तनावपूर्ण माहौल का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें-
स्वदेशी विमान C-295 बनकर तैयार: दिल्ली में हुआ सफल परीक्षण, सी-295 से भारतीय वायुसेना को क्या मदद मिलेगी?
समन्वय और प्रत्यावर्तन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान
हाल के महीनों में घुसपैठ और संदिग्ध नागरिकों की वापसी को लेकर ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण दोनों देशों के बीच समन्वय और प्रत्यावर्तन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्यक्ति को कब्जे में न लिए जाने से फिलहाल उसके कानूनी दर्जे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।