फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमाः बीएसएफ और बीजीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक, शांति, समन्वय और आपसी सहयोग पर चर्चा

सार

India-Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने पेट्रापोल-बेनापोल सीमा पर बैठक की। इस दौरान शांति, समन्वय और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
बीएसएफ-बीजीबी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और समन्वय बनाए रखने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक की। यह बैठक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पेट्रापोल-बेनापोल सीमा पर हुई। इस दौरान दोनों देशों सीमा सुरक्षा बलों के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। बैठक में बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक आईपीएस मनिंदर पीएस पवार और बांग्लादेश बॉर्डर गॉर्ड (बीजीबी) के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के रीजनल कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हुमायूं कबीर शामिल हुए।
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान सीमा पर समन्वय व शांति तथा दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई। दोनों सुरक्षा बलों के संबधित कमांडरों ने भारत बांग्लादेश सीमा पर सीमा पार अपराध के खिलाफ संयुक्त प्रयास, सीमा क्षेत्र के चल रहे विकास कार्य, अवैध सीमा पार आवाजाही को रोकने के उपायों सहित प्रभावी सीमा प्रबंधन के लिए आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण बंगाल सीमांत के आईजी ने कहा की सीमा पर अधिक सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने, क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए दोनों बलों का आपसी सहयोग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करने में बीएसएफ और बीजीबी के निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें