फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश सीमा से आने वाले कुछ सामान पर लगाया प्रतिबंध, सिर्फ एक बंदरगाह को दी मंजूरी

Tue, 12 Aug 2025 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशक अजय भादू द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। हालांकि अभी तक सरकार के इस कदम की वजह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
आयात- निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बांग्लादेश सीमा से होने वाले कुछ सामान के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति किसी भी सीमा चौकी से प्रतिबंधित सामान को आयात करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। हालांकि सिर्फ मुंबई स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह से ही बांग्लादेश से इन चीजों के आयात को मंजूरी दी गई है। बांग्लादेश से आने वाली जिन चीजों के आयात पर रोक लगाई गई है, उनमें ब्लीच्ड और बिना ब्लीच वाले बुने हुए कपड़े, सुतली, डोरी, जूट की रस्सी, जूट के बोरे और थैले आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन





आदेश की वजह साफ नहीं
अधिसूचना में कहा गया है कि ये प्रतिबंध विदेश व्यापार (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1992 द्वारा दी गई शक्तियों के तहत लागू किए जा रहे हैं। हालांकि आदेश में ताजा कदमों के पीछे के कारणों का उल्लेख नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा ऐसे उपाय अक्सर गुणवत्ता नियंत्रण, व्यापार संतुलन संबंधी चिंताओं या घरेलू उद्योगों की सुरक्षा से जुड़े होते हैं। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशक अजय भादू द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: 'तैयार रहें, हम आपसे मतदाताओं से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों पर कुछ सवाल करेंगे', चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट

भारत पर टैरिफ से बांग्लादेश को होगा फायदा
गौरतलब है कि जूट क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से भारत-बांग्लादेश व्यापार संबंधों में एक संवेदनशील क्षेत्र रहा है, क्योंकि दोनों देश जूट उत्पादों के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक हैं। बांग्लादेश कपड़ा क्षेत्र में भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करता है और अब अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से बांग्लादेश को बड़ा फायदा होगा। 2023-24 में भारत-बांग्लादेश व्यापार 12.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था। 2024-25 में, बांग्लादेश को भारत का निर्यात 11.46 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि आयात 2 अरब अमेरिकी डॉलर का था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें