फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India: ऑस्ट्रेलिया के नए उप उच्चायुक्त खुद ई-रिक्शा चलाकर पहुंचे कार्यालय, पद संभालने के बाद क्या बोले निकोलस?

Fri, 29 Dec 2023 06:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए उप उच्चायुक्त निकोलस मैककैफ्रे ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचें। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन
निकोलस मैककैफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए उप उच्चायुक्त निकोलस मैककैफ्रे का देसी अंदाज देखने को मिला। भारत में नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने निकोलस मैककैफ्रे खुद ई-रिक्शा चलाकर पहुंचे। इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें मैककैफ्रे को सारा की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने नियुक्ति को लेकर कहा कि मैं भारत में ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में काम करने लिए खासा उत्सुक हूं। 
विज्ञापन


मैककैफ्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स)  में एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नमस्ते इंडिया, सारा स्टोरी की जगह भारत में ऑस्ट्रेलिया के उप उच्चायुक्त के रूप में शुरूआत करना बहुच अच्छा है। फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में भारत में ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई दूत फिलिप ग्रीन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते की सराहना की थी। 

उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता हमारे इतिहास के शीर्ष बिंदु पर हैं। मैं यहां अधिक काम करने के लिए तैयार हूं। मैं तेजी से रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए हूं। जब मुझे नियुक्त किया गया, तो मुझे यही कहा गया था। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) भी लागू किया है। अब सीईसीए के लिए इसके दायरे के विस्तार पर बातचीत कर रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (IndAusECTA) 29 दिसंबर, 2022 को लागू हुआ। ईसीटीए पर दो अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए और 21 नवंबर को इसकी पुष्टि की गई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया राजदूत फिलिप ग्रीन ने कहा था आर्थिक मोर्चे पर पिछले पांच वर्षों में हमारा दो तरफा व्यापार 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है और पिछले साल, हमने ऐतिहासिक आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) पर हस्ताक्षर किए। इस सौदे ने बातचीत के लिए गति प्रदान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें