फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार: 'व्यापार समझौते से रक्षा सहयोग तक...', जयशंकर-पेनी वोंग के बीच हुई बैठक

Tue, 26 May 2026 09:21 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के बीच दिल्ली में अहम बैठक हुई। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
जयशंकर और पेनी वोंग की मुलाकात। - फोटो : X (@DrSJaishankar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम बैठक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और साझेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों के रूप में दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन पर है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्रियों की मुलाकात का भी जिक्र
विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की पिछली मुलाकात नवंबर में हुई थी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई संसद के स्पीकर की जनवरी में भारत यात्रा भी दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का संकेत रही। जयशंकर ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) को आगे बढ़ाकर अब व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) बनाने पर चर्चा चल रही है।

ऊर्जा और यूरेनियम सहयोग पर फोकस
बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जयशंकर ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम आपूर्ति के क्षेत्र में भी साझेदारी का विस्तार करना चाहता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण खनिज को लेकर दोनों देशों की टीमों के बीच लगातार बातचीत जारी है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास और रक्षा आदान-प्रदान नियमित रूप से हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्वाड बैठक को बताया सकारात्मक
जयशंकर ने हाल ही में हुई क्वाड बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक रही और इसमें सहयोग के कई मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई। क्वाड समूह में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान शामिल हैं और यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें