फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग तो भारत ने दी नसीहत; कहा- अपने पर ध्यान दें

Fri, 04 Aug 2023 08:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन में परामर्शदाता आर मधु सूदन ने गुरुवार को कहा, 'मेरा सुझाव है कि संबंधित प्रतिनिधिमंडल मेरे देश के खिलाफ तुच्छ आरोपों में शामिल होने के बजाय पाकिस्तान अपने आंतरिक मामलों को हल करने और अपनी सीमाओं के भीतर व्यवस्था बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करें।'
 
विज्ञापन
UNSC - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार-बार कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को भारत ने फिर नसीहत दी है। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह कश्मीर मुद्दा उठाने और भारत के खिलाफ तुच्छ आरोप लगाने के बजाय अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान दे।
विज्ञापन


भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन में परामर्शदाता आर मधु सूदन ने गुरुवार को कहा, 'मेरा सुझाव है कि संबंधित प्रतिनिधिमंडल मेरे देश के खिलाफ तुच्छ आरोपों में शामिल होने के बजाय अपने आंतरिक मामलों को हल करने और अपनी सीमाओं के भीतर व्यवस्था बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करें।'

मधु सूदन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अकाल और संघर्ष-प्रेरित वैश्विक खाद्य असुरक्षा पर खुली बहस के दौरान एक पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए कश्मीर के मुद्दे का जवाब दे रहे थे। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा, 'दुर्भाग्य से हमनें देखा कि खाद्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण विषय से इस परिषद का ध्यान भटकाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने फिर से इस मंच का दुरुपयोग किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें