फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Online Ads: भारत ने गूगल से कहा, ऑनलाइन दांव लगाने वाले विज्ञापनों पर लगाएं रोक

Thu, 08 Dec 2022 05:16 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

गूगल को जारी किए गए पत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऑनलाइन जुआ वाली कंपनियों फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे और यूट्यूब के विज्ञापनों को रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गूगल से विदेशी कंपनियों के ऑनलाइन दांव लगाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने को कहा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय से जुड़े सूत्र के मुताबिक, गूगल को जारी किए गए पत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऑनलाइन जुआ वाली कंपनियों फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे और यूट्यूब के विज्ञापनों को रोकने को कहा गया है। अल्फाबेट इंक के गूगल इंडिया को पिछले हफ्ते भेजे गए पत्र में कंपनी से कहा गया है कि वह फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे जैसे सर्च रिजल्ट्स और यूट्यूब जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स से प्रत्यक्ष या परोक्ष सभी तरह के विज्ञापन तुरंत हटा दे।

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से सरकारी दस्तावेज और तीन स्रोतों के हवाले से चार दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की गई थी। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, तीन दिसंबर को जारी परामर्श के बाद टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन जुआ वाले प्रत्यक्ष और परोक्ष विज्ञापनों पर रोक लगा दी मगर हमारी जानकारी में यह लाया गया कि यूट्यूब और गूगल ऐसे विज्ञापनों का प्रसारण कर रहे हैं।  

भारत को फर्जी खबरों से बचाने के लिए वीडियो से सचेत करेगा गूगल
भारत को फर्जी खबरों से बचाने के लिए गूगल वीडियो के माध्यम से सचेत करेगा। इसके लिए कंपनी जल्द ही सब्सिडियरी जिग्सॉ एंटी मिसइनफॉर्मेशन अभियान शुरू कर रही है। इसका मकसद लोगों को गलत जानकारियों से बचाना है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें