फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों पर प्रतिबंध के खिलाफ 'गुप्त वीटो' पर भड़का भारत

Fri, 15 Apr 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
masood - फोटो : pti
विज्ञापन
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चीन के 'गुप्त वीटो' पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र से जवाब मांगा है। भारत ने गुप्त वीटो की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से उनकी जवाबदेही की बात कही और आतंकी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अपील पर कार्रवाई नहीं करने के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य सैय्यद अकबरूद्दीन ने आतंकवाद पर 15 सदस्य देशों के रवैये पर सवाल उठाते हुए उनकी निंदा की। उन्होंने कहा कि सामान्य यूएन सदस्य आंतकवाद के खिलाफ अन्य देशों की अपील पर गुप्त तरीके से ही फैसला ले लिया। 

उन्होंने कहा अलकायदा और आईएसआईएस पर प्रतिबंध समितियों की सर्वसम्मति और नाम गुप्त रखने की प्रक्रियाओं की समीक्षा की जरूरत है। इनके चलते जवाबदेही का अभाव होता है। सैयद अकबरूद्दीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद पर चर्चा के दौरान भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें