फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल मुद्दे पर चीन को भारत की लताड़, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा

Thu, 20 Apr 2017 11:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
अरुणाचल के मुद्दे पर रोज विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे चीन को भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन को जवाब देते हुए कहा कि नाम बदलना या खोजना किसी क्षेत्र को वैध से अवैध नहीं कर सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव गोपाल बागले ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।
विज्ञापन


वहीं कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर भारत का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से काउंसलर उपलब्‍ध कराने के लिए 14 बार अनुरोध किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया एक बार फिर उनसे इसकी अपील की गई है। हम उनके स्वास्‍थ्य की चिंता है और उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पाकिस्तान लगातार दावा कर रहा है कि उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है अगर ऐसा है तो हम उसे देखना चाहते हैं। बागले ने प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अगले महीने प्रस्तावित है, इसमें आगे के मुद्दों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका में भारतवंशियों पर हो रहे हमलों पर भी विदेश मंत्रालय ने अपना जवाब रखा। बागले ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछले दिनों में हुए कुछ हमलों में 13 भारतीयों की मौत हुई है लेकिन इस संबंध में कोई अधिकारिक सूचना अभी हमारे पास नहीं है। वहीं एच1बी वीजा पर बागले ने कहा कि एक बार अमेरिका सरकार उस पर कोई निर्णय ले ले फिर हम उस पर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें