फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बहाली प्रक्रिया पर आगे बढ़ेंगे भारत और चीन, जल्द होगी डब्ल्यूएमसीसी की एक और बैठक

Sat, 11 Jul 2020 02:10 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
india china flag - फोटो : social media
विज्ञापन
भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव घटाने और शांति बहाली की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है। भारत-चीन मामलों की सलाह व समन्वय प्रणाली (डब्ल्यूएमसीसी) की शुक्रवार को 16वीं बैठक में यह सहमति बनी। दोनों देशों ने भविष्य में तनाव पैदा न होने देने के लिए कमांडर स्तर की वार्ता जारी रखने और डब्ल्यूएसीसी की एक और बैठक का भी फैसला हुआ है।
विज्ञापन


बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव और चीनी विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ने हिस्सा लिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया, दोनों देशों ने 17 जून को विदेश मंत्रियों और पांच जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व चीनी विदेश मंत्री के बीच हुई बैठक के दौरान बनी सहमति पर बात की। इसमें तय किया गया कि एलएसी पर तनाव कम करने को सेनाएं हटाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। एलएसी पर सैनिकों व द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमा क्षेत्रों में शांति बहाली तेज की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें