भारत-चीन के बीच युद्धाभ्यास(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भारत-चीन के बीच आठवां संयुक्त युद्धाभ्यास ‘हैंड-इन हैंड 2019’ सात दिसंबर से मेघालय के उमरोई में होगा। सैन्य अधिकारी के मुताबिक दो सप्ताह चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अर्द्ध शहरी इलाकों में आतंकी हमलों से निपटने संयुक्त योजना बनाने पर जोर रहेगा।
इसमें चीन के तिब्बत मिलेट्री कमांड व भारत के 130-130 जवान शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र के मानकों के अनुरूप इस बार आतंक निरोधी थीम रहेगी। सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो सामरिक अभ्यास पहला आतंक निरोधी परिदृश्य और दूसरा मानवीय व आपदा के दौरान राहत कार्यों का अभ्यास होगा।