फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए दोनों देश द्विपक्षीय समझौते का कर रहे सम्मान: राजनाथ सिंह

Wed, 17 Jul 2019 01:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा में राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे इसके लिए भारत और चीन अंतरराष्ट्रीय समझौते का सम्मान कर रहे हैं। भारत-चीन संबंधों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय सीमा पर मौजूदा स्थिति पर एक बयान देते हुए कहा कि डोकलम में भारत और चीन के सशस्त्र बलों द्वारा पूर्ण संयम दिखाया गया। डोकलम में 2017 में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच महीनों लंबा गतिरोध चला था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वुहान में एक शिखर बैठक की। जहां, यह निर्णय लिया गया कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाई रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि संबंधित सेनाओं को विशेष मार्गदर्शन दिया गया है ताकि शांति बनी रहे और सीमा का प्रबंधन ठीक तरह से हो सके।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें