फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लूएचए में भारत ने भी उठाई चीन में कोरोना वायरस के जन्म की जांच की मांग

Tue, 19 May 2020 12:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस कैसे पैदा हुआ इस सवाल को पूछने वाले देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है। दरअसल सोमवार को भारत, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लगभग 120 देशों वाले उस सम्मेलन में शामिल हुआ, जिसमें कोरोना वायरस के सोर्स की जांच पर जोर दिया गया। इस खतरनाक बीमारी से दुनियाभर में  3.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 48 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था लगभग बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


दो दिवसीय विश्व स्वास्थ्य असेंबली (डब्लूएचए) का 73वां सत्र जिनेवा में हो रहा है। यह सम्मेलन अमेरिका समेत कई देशों की मांग पर हो रहा है, जहां इम मामले की जांच करने की मांग की गई है कि यह वायरस वुहान शहर में कैसे पैदा हुआ, और चीन की सरकार और प्रशासन ने इसको लेकर क्या किया।

इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि उनके देश ने डब्लूएचओ और अन्य देशों को वायरस के जेनेटिक सीक्वेंस सहित सभी डेटा सही समय पर उपलब्ध कराए थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें