क्या है शंख एयर, इसके संस्थापक कौन, पृष्ठभूमि क्या?
जिन तीन कंपनियों को भारत के घरेलू बाजार में जल्द देखा जा सकता है, उनमें पहला नाम शंख एयर का है। शंख एयर को सितंबर 2024 में ही नागर विमानन मंत्रालय से संचालन की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइन को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी दे दिया था। बताया जा रहा है कि शंख एयर 2026 की पहली तिमाही में भारत के घरेलू बाजार में एंट्री कर सकता है।
क्या है अल-हिंद एयर, इसके संस्थापक-पृष्ठभूमि क्या?
नागर विमानन मंत्रालय राममोहन नायडू ने अल-हिंद एयर को भी संचालन की मंजूरी दे दी है। अल-हिंद का केंद्र केरल होगा और यह कंपनी भी अगले साल की शुरुआत में संचालन शुरू कर सकती है। इस कंपनी का मालिकाना हक कोझिकोड आधारित अल-हिंद ग्रुप के पास है, जिसका सफर 1992 में अल-हिंद टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए हुआ था। अल-हिंद एयर को पहले जून 2025 तक संचालन शुरू करना था, हालांकि नियामकों की ओर से देरी हुई है।
क्या है फ्लाईएक्सप्रेस, इसके मालिक कौन, पृष्ठभूमि क्या?
केंद्र सरकार की तरफ से जिस तीसरी कंपनी को संचालन की मंजूरी दी है, उसमें फ्लाईएक्सप्रेस शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयरलाइन के पीछे हैदराबाद आधारित कोरियर एंड कार्गो सर्विस कंपनी फ्लाईएक्सप्रेस है। फ्लाईएक्सप्रेस कोरियर एंड कार्गो कंपनी की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं है, हालांकि इसके प्रमुख का नाम कोनकाती सुरेश बताया गया है।
मौजूदा समय में इसके मालिक, कॉरपोरेट पृष्ठभूमि, विमानों के बेडे़ और रूट्स की जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, एयरलाइन की एक वेबसाइट है, जिस पर जल्द सेवा शुरू होने की बात कही गई है।
अन्य वीडियो