फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar Earthquake: म्यांमार की मदद के लिए भारत ने फिर बढ़ाए हाथ, सेना के अस्पताल के लिए भेजी 31 टन सहायता

Sun, 06 Apr 2025 01:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के चलते अबतक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी है। भारत ने एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते म्यांमार के मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया है। इसके तहत म्यांमार में भारत की सेना ने अस्पताल स्थापित किया है।

विज्ञापन
म्यांमार के अधिकारियों को राहत सामग्री सौंपते भारत के अधिकारी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूंकप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस आपदा के कारण मरने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक और घायलों की संख्या चार हजार पहुंच गई है। भूकंप प्रभावित देश की मदद के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है। भारत ने एक बार फिर भूकंप का दंश झेल रहे म्यांमार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


भारत ने म्यांमार में तैनात भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल के लिए 31 टन मानवीय सहायता भेजी है। एक अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से एक सी-17 ग्लोबमास्टर हेवी-लिफ्ट विमान सहायता लेकर रवाना हुआ। वहीं नौसेना का आईएनएस घड़ियाल भी 442 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंचा।



विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत सी-17 विमान भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल इकाई के लिए पुनःपूर्ति भंडार सहित 31 टन मानवीय सहायता लेकर मांडले के लिए रवाना हुआ। भारत ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही के बाद मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा नाम से राहत मिशन शुरू किया था।
विज्ञापन


ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत फील्ड अस्पताल म्यांमार में अपना मानवीय मिशन जारी रख रहा है। 118 कर्मियों वाली अस्पताल इकाई को भारतीय वायुसेना के दो सी-17 हैवी-लिफ्ट विमानों का उपयोग करके म्यांमार में तैनात किया गया था। फील्ड अस्पताल भारतीय सेना ने मांडले में स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में भूकंप पीड़ितों की मदद कर रहे USAID कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन

म्यांमार पहुंचा नौसेना का जहाज। - फोटो : PTI
नौसेना का जहाज भी मदद लेकर पहुंचा
भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि 405 टन चावल सहित 442 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस घड़ियाल शनिवार तड़के यांगून पहुंचा। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा 512 टन से अधिक राहत सामग्री को जुटाना और म्यांमार में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना नौसेना के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें