कैशलेस अर्थव्यवस्था तभी संभव है साइबर सुरक्षा और इंटरनेट स्पीड तेज हो। उपलब्ध औसत बैंडविथ के हिसाब से डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत 105 देशों की सूची में 96वें नंबर पर है। वहीं, साइबर सुरक्षा कि स्थिति खराब है और यह लगातार खराब ही हो रही है।
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत बांग्लादेश,नेपाल और इराक से भी पीछे हैं। साइबर हमले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं और संवदेनशील संस्थाओं के डेटा पर हमले बढ़े हैं। बैडविथ की उपलब्धता के मामले में श्रीलंका, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देश हमसे कहीं आगे हैं।