फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा रोज पीती हैं शराब, 75 फीसद MLA भी शराबीः बच्चू कडु

Fri, 14 Apr 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
बच्चू कडु( फाइल फोटो)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के एक निर्दलीय विधायक ने हेमा मालिनी पर एक विवादित बयान दिया है। अचलपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के बारे में कहा कि हेमा मालिनी रोज खूब शराब पीती हैं लेकिन उन्होंने आत्महत्या नहीं की। इतना ही नहीं सांसद ने ये भी कहा कि 75 फीसदी विधायक शराब पीते हैं, पत्रकार शराब पीते हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शराब के ठेकों के खिलाफ हाथ में दरांती-बिच्छू घास लेकर सड़कों पर उतरी मह‌िलाएं

सूत्रों के अनुसार किसानों की खुदकुशी के लिए शराब को जिम्मेदार मानने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हेमा मालिनी का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या के लिए शराब पीने का तर्क देना एकदम गलत है। उन्होंने आगे कहा आखिर कौन शराब नहीं पीता 75 फीसदी विधायक और पत्रकार शराब पीते हैं। हेमा मालिनी भी जमकर शराब पीती हैं। लेकिन क्या उन्होंने आत्महत्या की?

आपको बता दें विधायक बच्चू कडु प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में मशहूर हैं। इससे पहले वो विदर्भ में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। इसके अलावा अपने इलाके में नालों की खराब हालत देखकर वो अपने समर्थकों  के साथ नाले में उतर गए थे और उसकी सफाई की थी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : एसी बस में किसानों के लिए 'संघर्ष यात्रा' पर निकले विपक्षी विधायक

इतना ही नहीं कडु का विवादों से भी काफी गहरा नाता है। पिछले साल कडु ने सरकारी आवास के मामले में संबंधित मंत्रालय के उपसचिव बी आर गावित की पिटाई कर दी थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या काफी बड़ा मुद्दा है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार देश में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। साल 2015 में महाराष्ट्र में लगभग 4,291 किसानों ने आत्महत्या की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें