फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के ईवीएम से कथित छेड़छाड़ की राय से पार्टी नेता वीरप्पा मोइली ने पल्ला झाड़ा

Fri, 14 Apr 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर अब कांग्रेस के अंदर ही मतभेद की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस के ईवीएम वाले मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है। मोइली ने पार्टी के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होने अपनी पार्टी के साथ ही अन्य पार्टियों पर भी वोट के साथ छेड़छाड़ वाले मामले में पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोइली ने कहा कि कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप लगाने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। ईवीएम का विरोध करना पार्टियों की निराशावादी सोच को प्रदर्शित करता है। मोइली की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कहा, "अगर किसी ने कुछ कहा है, तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है कांग्रेस की नहीं है"।

आपको बता दें कि इसके पहले हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ईवीएम में खराबी के मुद्दे पर अपनी पार्टी की राय से पल्ला झाड़ चुके हैं। कैप्टन ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंकाओं को खारिज किया था, साथ ही कहा था कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई होती, तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बनता। यहां पर तीसरी बार अकाली दल की सरकार होती।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने 117 में से 77 पर जीत दर्ज कर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई और लंबे समय से सत्तासीन अकाली दल को बेदखल कर दिया। ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बयान पर सवाल खड़े किए थे। तिवारी ने कहा कि 2010 में या 2001 की शुरुआत में जब अमरिंदर सिंह पीसीसी के प्रेसिडेंट थे, तो उन्होंने ही यह दिखाया था कि कैसे EVM के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें