फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: मतदान से पहले दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 06 Nov 2020 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले दरभंगा के हायााघाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंटू सिंह गुरुवार रात प्रचार के बाद अपने गांव दुगौली लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर चिंटू सिंह को गोली मारी। उन्हें दो गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। होश में आने पर पुलिस उनसे पूछताछ कर मामला दायर करेगी। 

विज्ञापन


रविन्द्र नाथ सिंह ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाया
बता दें कि रविन्द्र नाथ सिंह की पहचान क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में है। उन्होंने बतौर निर्दलीय विस क्षेत्र में उतरकर हायाघाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बना दी है। यहां से राजद ने भोला यादव को तो भाजपा ने रामचंद्र साह को प्रत्याशी बनाया है। राजद और भाजपा को रविन्द्र नाथ सिंह कड़ी टक्कर दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें