77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहना के प्रतीक के रूप में बीआरओ ने अपने श्रमिकों को परिवारों के साथ लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरकार ने इस बार राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी निस्वार्थ भक्ति और कर्तव्य निभाने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मयोगियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसी को लेकर, 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहना के प्रतीक के रूप में बीआरओ ने अपने श्रमिकों को उनके परिवारों के साथ लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 50 प्रतिष्ठित 'कर्मयोगी' अपने जीवनसाथी के साथ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।