आईएमटी क्षेत्र के पांच गांवों के किसान रविवार से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चंदावली गांव स्थित शिलान्यास स्थल पर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। धरना मांगों को पूरी होने तक जारी रहेगा। चंदावली गांव में धरना शुरू किए जाने की घोषणा शनिवार को आईएमटी किसान संघर्ष समिति के प्रधान राम निवास नागर ने राजा नाहर सिंह महल में आयोजित प्रेस वार्ता में की। नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। सरकार के ऊपर किसानों का अभी करीब 600 करोड़ रुपया बकाया है। इसके अलावा किसानों को मिलने वाले रियायती दर के प्लॉट भी नहीं मिल सके हैं। इलाके में कराई गई डेवलपमेंट की क्वालिटी भी खराब है।
पढ़ें- अमर उजाला पोलः 81 फीसदी पाठकों ने माना महाराष्ट्र में किसानों के विरोध का तरीका गलत
किसानों की यह भी मांग है कि इस क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में आईएमटी क्षेत्र के किसानों बच्चों को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए। आईएमटी में की गई चारदीवारी के आसपास ग्रामीणों को रास्ता दिया जाए। इन मांगों को लेकर किसान रविवार से धरना शुरू करेंगे। इस अवसर परबत्रेहन डागर चंदावली, आदेश नागर, कुलदीप यादव, गिर्राज धनखड़ और रंधीर सिंह मौजूद रहे।