सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 2।21 रुपये और डीजल में 1.79 रुपये का इजाफा हुआ है। इसमें राज्यवार स्थानीय कर (लेवी) शामिल नहीं है।
इंडियन ऑयल के मुताबिक, कीमतों में इजाफे के बाद दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 66.10 रुपये से बढ़ कर 68.94 रुपये हो गई है। कई हलकों में ये सवाल उठते रहे हैं कि जब विश्व बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत जून 2012 में 109 डॉलर प्रति बैरल थी, तो ग्राहकों को पेट्रोल 71.16 रुपये में मिल रहा था।
लेकिन फिलहाल जब कच्चा तेल लगभग 52 डॉलर पर मिल रहा है, तो दिल्ली में पेट्रोल 69 (68.94) रुपये से कुछ ही कम दाम पर मिलेगा। कांग्रेस समर्थक और कई लोग इस मामले को मनमोहन सरकार की जनता को राहत पहुंचाने के सफल कोशिश के तौर पर देखते हैं। साल 2012 में मनमोहन सिंह की सरकार थी।