फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: कोविड केस और संक्रमण दर में बढ़ोतरी, महामारी से 28 लोगों की गई जान

Wed, 06 Jul 2022 09:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में 16,159 नए संक्रमित मिले, वहीं 28 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 3.56 फीसदी पर पहुंच गई। सक्रिय केस बढ़कर 1,15,212 हो गए। 
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में घट-बढ़ का सिलसिला जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को फिर नए मरीजों और संक्रमण दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 16,159 नए संक्रमित मिले, वहीं 28 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 3.56 फीसदी पर पहुंच गई। सक्रिय केस बढ़कर 1,15,212 हो गए। 

विज्ञापन

मंगलवार को देश में 13,085 नए संक्रमित मिले थे, जबकि सोमवार को 16,135, रविवार को 16,103 और शनिवार को 17,092 और शुक्रवार को 17,070 संक्रमित मिले थे। इससे स्पष्ट होता है कि नए कोरोना मामले रोज कम ज्यादा हो रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें