तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने ट्विटर के जरिए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "बीबीसी के दिल्ली दफ्तर पर छापेमारी की खबर मिली है। क्या सच में? इसकी तो उम्मीद ही नहीं थी...इस बीच अदाणी की फरसान सेवा (अदाणी को गुजराती व्यंजन मिलेंगे) होगी, जब वे सेबी प्रमुख से बातचीत के लिए पहुंचेंगे।"
दूसरी तरफ पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की वजह साफ है। भारत सरकार सच बोलने वालों के पीछे पड़ी है। फिर चाहे वह नेता हों, मीडिया हो या कार्यकर्ता हो या कोई और है।"
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने भी अपने ट्वीट में अदाणी का जिक्र किया। उन्होंने तंजपूर्ण अंदाज में कहा, "अदाणी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे चल रहा है। सभी कर्मचारियों के फोन जब्त हो गए हैं। माफ कीजिएगा बीबीसी के दफ्तर पर।"