पीएम ने जताई थी इस सिस्टम की इच्छा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वरिष्ठ कर अधिकारियों के साथ कांफ्रेंस के दौरान करदाता सेवाओं को बढ़ाने और ईमानदार करदाताओं को अहमियत देने की अपील की थी। इसके बाद ही ये भी प्रस्ताव आया था कि समय पर और लगातार कर देने वाले करदाताओं का सामाजिक समारोह आयोजित बड़े सरकारी अधिकारियों की तरफ से आम जनता के बीच सम्मान किया जाए।
देश में करदाता
08 करोड़ लोग आयकर भरते हैं देश में इस समय
1.25 करोड़ नए करदाता इस वित्त वर्ष में जोड़ने का लक्ष्य किया गया है तय
आईपीएल के पास पर लगेगा जीएसटी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान फ्रेंचाइजी मालिकों की तरफ से बांटे जाने वाले मुफ्त पास या टिकट पर भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। इस बात के आदेश अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (एएआर) ने आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया है।
एएआर की पंजाब पीठ ने निर्णय दिया है कि मुफ्त टिकट को सेवा देने के तहत ही माना जाए और इस पर टैक्स वसूला जाए। बता दें कि आईपीएल टिकट पर 18 फीसदी की हिसाब से जीएसटी वसूलने का प्रावधान है। एएआर ने हालांकि केपीएच ड्रीम को ये भी राहत दी है कि वह इसके बदले इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा कर सकती है।