फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने बिल्डर व अन्य पर छापे में 163 करोड़ की काली कमाई की जब्त

Wed, 16 Dec 2020 04:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में एक बिल्डर और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मार कर 163 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि 10 दिसंबर को पनवेल और वाशी में 29 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने बताया कि बिल्डर समूह और उसके एंट्री ऑपरेटरों पर कार्रवाई में फ्लैट और जमीन की बिक्री के जरिये काली कमाई का पता चला। नकली कंपनियों के जरिये असुरक्षित लोन की एंट्री दिखाई गई थी। एजेंसी ने बताया कि अब तक 163 करोड़ की बेहिसाबी रकम का पता चला है, जिसमें से 13.93 करोड़ रुपये जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें