फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू में डॉक्टर-मेडिकल सेंटर सांठगांठ का भंडाफोड़, 100 करोड़ काला धन पकड़ा

Sun, 03 Dec 2017 06:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Money
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बंगलूरू में मेडिकल सेंटर और डॉक्टरों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने शनिवार को यहां कुछ आईवीएफ और डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापे में 100 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: गोवंश खरीद-फरोख्त कानून में कोई बदलाव नहीं, मछली बाजार की बिक्री का कानून भी रद्द

विभाग का कहना है कि डॉक्टरों को ‘मेडिकल टेस्ट के लिए रेफर करने’ पर पैसे दिए जाते थे। आयकर अधिकारियों ने दो आईवीएफ सेंटर और पांच डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ तीन दिन की कार्रवाई के दौरान 1.4 करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलो गहने और कीमती धातुएं जब्त कीं। 

अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा जब्त करने के साथ ही विदेशी खातों और उनमें जमा करोड़ों रुपयों का भी पता लगाया। विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि लैबों की तलाशी के दौरान 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की अघोषित आय का पता चला। 
विज्ञापन


पढ़ें: कोलकाता में ममता से मिले अखिलेश, मोर्चा की अटकलें तेज

इसमें कहा गया कि एक सिंगल लैब की रेफरल फीस 200 करोड़ रुपये से अधिक की है। बयान में बताया गया कि डॉक्टरों को सामान्य एमआरआई जांच के लिए रेफर करने की एवज में 35 फीसदी, सिटी स्कैन में 20 फीसदी का कमीशन दिया जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें