आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोलकाता और हैदराबाद स्थित कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने कोलकाता स्थित कंपनी के 300 करोड़ से अधिक के काले धन का खुलासा किया। आयकर विभाग ने कंपनी के कई परिसरों में छापे मारे।
छापे की प्रक्रिया 29 जनवरी से ही शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कोलकाता, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर समूह के अवैध वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी मिली और इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।
वहीं सीबीडीटी के अनुसार आरोपी ने केवल 175 करोड़ के बारे में जानकारी दी लेकिन वास्तविक में यह 309 करोड़ के ब्लैक मनी का मामला है।
वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने विमुद्रीकरण घोटाले मामले में हैदराबाद की मैसर्स मुसद्दीलाल रत्न और ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड की 130.57 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया है।
एक और अलग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत माओवादी नेता अभिजीत यादव की पत्नी गीता देवी से संबंधित बैंक खाते में कुल 16.49 लाख रुपये और संलग्न भूमि कब्जे में ले लिया।