फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में शिक्षण संस्थान के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Fri, 30 Oct 2020 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज चलाने वाले एक शैक्षणिक समूह के कुल 22 ठिकानों पर छापा डाला है। इनमें करीब 150 करोड़ रुपये की बिना हिसाब-किताब वाली रकम का पता चला है और 5 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। यह छापा बुधवार को दिन में शुरू हुई और देर रात तक चली। ये स्कूल-कॉलेज इरोड के एक शैक्षणिक समूह से जुड़े हैं और विभाग को ये शिकायत मिली थी कि इनमें बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने एक शैक्षणिक समूह और उसके सहयोगी संस्थानों के कोयंबटूर, इरोड, चेन्नई और नमक्कल स्थित करीब 22 ठिकानों पर छापे डाले। इनमें एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर का ठिकाना भी शामिल है। विभाग को यह सूचना मिली थी कि इन संस्थानों में छात्रों से जो फीस ली जाती है, उनको उचित तरीके से बहीखातों में नहीं दिखाया जा रहा है।

स्कूल की कमाई रियल एस्टेट में लगाई
छापों से इस बात का पता चला है कि फीस को बहीखाते से छिपाने की बात सही है और बड़ी राशि इन संस्थाओं के ट्रस्टियों के व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर की जा रही थीं। ये ट्रस्टी इन पैसों को एक कंपनी के माध्यम से रियल एस्टेट में लगा रहे थे। इस कंपनी के दूसरे हिस्सेदारों में तिरुपुर का एक आर्किटेक्ट और एक कपड़ा कारोबारी भी शामिल है। छापे के दौरान तमाम इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को जब्त किया गया है और उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें