फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ के घर और कारखाने पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 25 Jul 2019 04:17 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आयकर विभाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक हसन मुश्रीफ के आवास और कारखाने पर छापेमारी की है। मुश्रीफ बुधवार को मुंबई में थे। वह गुरुवार सुबह कागल में अपने निवास पर पहुंचे। मुश्रीफ कागल से ही एनसीपी के विधायक हैं। आयकर विभाग ने उनकी साली के पति के घर पर भी छापा मारा है। यही नहीं, पुणे स्थित उनके बेटे के घर पर भी छापेमारी की गई है।

विज्ञापन






बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभी हाल ही आयकर अधिकारियों से टैक्स वसूली करने के लिए मधुमक्खियों की तरह काम करने की सलाह दी थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टैक्स वसूली के लिए कई तरह के रास्ते हैं, जिनमें से मधुमक्खी वाला रास्ता भी अपनाया जा सकता है। 

आयकर दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने तब कहा था कि टैक्स वसूलने के साथ ही सही करदाता को सजा न मिले। बल्कि जिस तरह बिना फूल को नुकसान पहुंचाए मधुमक्खी शहद निकाल लेती है, उसी तरह टैक्स इकट्ठा करने के लिए रास्ता निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें