फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में आयकर विभाग के छापे, 15 करोड़ रुपये जब्त

Sat, 13 Apr 2019 11:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आयकर विभाग ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली अवैध नकदी की सूचना के बाद शुक्रवार को चेन्नई, नामक्कल और तिरुनेलवेली में 18 जगहों पर छापेमारी की। एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने बताया कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई जगहों पर छापों में 14.80 करोड़ रुपए और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनमें कुछ प्रभावी लोगों को भुगतान संबंधी कागजात भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन

 

वहीं चेन्नई इंवेस्टीगेटिव विंग ने कैश हैंडलर्स के एक समूह पर भी छापेमारी की। इन लोगों के बारे में विभाग को जानकारी मिली थी कि ये चुनाव में इस्तेमाल के लिए नकदी एकत्र कर रहे हैं। आकाश भास्करन और सुजई रेड्डी नामक दो व्यक्तियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। आयकर अधिकारी ने बताया कि रेड्डी के पास से 16 लाख की नकदी और एक मलेशियाई कंपनी में 16 करोड़ के निवेश के दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें