आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई और मदुरै में आईटी कंपनी में छापेमारी की। इसमें 1,000 करोड़ रुपये का काला धन और बेहिसाब बेनामी संपत्तियां मिली हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बता दें कि नवंबर 2019 में भी चेन्नई स्थित शिक्षण संस्थानों पर मारे गए छापे के दौरान आयकर विभाग ने 350 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी थी। इसके अलावा विभाग ने लगभग 8 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए थे। आरोपी समूह के अधीन कई इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, डेंटल और नर्सिग कॉलेज, अस्पताल और स्कूल संचालित हैं।