फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: 'आमदनी का मीटर बंद, महंगाई का ब्रेक फेल', ऑटो-रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा

Sat, 30 May 2026 08:22 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई और ऑटो-रिक्शा चालकों की आमदनी समेत कई समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार बहरी बनी हुई है। राहुल गांधी ने ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात के बाद क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ऑटो-रिक्शा चालकों की स्थिति को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आमदनी का मीटर' बंद हो गया है, महंगाई पर लगाम लगाने के दावे विफल हो गए हैं और सरकार बहरी बनी हुई है। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए की। एक दिन पहले उन्होंने ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा?
उन्होंने लिखा, हम बर्बाद हो गए हैं और सुनने वाला कोई नहीं है। एक ऑटो चालक ने यह बात दोपहर के भोजन के दौरान कही थी। उसी एक वाक्य में देश के लाखों गरीबों की पूरी कहानी छिपी है। राहुल गांधी ने लिखा, आय का मीटर थम गया है, महंगाई के ब्रेक फेल हो गए हैं और सरकार जो सुनने के लिए बनी है, वह बहरी बनी हुई है।

(ऑटो-रिक्शा चालकों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फोटो: पीटीआई)


महंगाई को लेकर सरकार को घेरा
उन्होंने आगे लिखा, सीएनजी से एलपीजी तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर सीधा हमला है। महंगाई मानव मोदी जी सलाह देते हैं- सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल कीजिए। जो लोग सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ हैं वो आज महंगाई के बोझ तले टूट रहे हैं। आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है- कल की रोटी कहां से आएगी? 

(ऑटो-रिक्शा चालकों की वर्दी पहने नजर आए राहुल गांधी। फोटो: पीटीआई)

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालक की वर्दी भी पहनी और बच्चों के साथ सेल्फी ली। बाद में वह स्वयं ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें