फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुआ था आमना-सामना

Sun, 10 May 2020 11:35 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय सेना के एक सूत्र के अनुसार पांच और छह मई को, पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इस मामले का दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर इस मामले को हल किया गया था।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान यह झड़प हुई और इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है। बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला सेक्टर मुगुथांग से आगे स्थित है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाएं अस्थायी और छोटी अवधि के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने आई। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिकों द्वारा पारस्परिक रूप से हल कर लिया गया। साथ ही बताया कि इस तरह की झड़प लंबे समय के बाद हुई है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें