फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: कर्नाटक में गर्भपात के दौरान सैन्यकर्मी की पत्नी की मौत, कार में मिला शव, परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 08:21 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में 32 वर्षीय महिला का शव एक कार से बरामद हुआ। कर्नाटक में पूर्व लिंग परीक्षण के बाद गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले से परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
महाराष्ट्र के सांगली जिले में 32 वर्षीय महिला का शव एक कार से बरामद हुआ। कर्नाटक में पूर्व लिंग परीक्षण के बाद गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले से परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
 
महाराष्ट्र की निवासी एक गर्भवती महिला ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिकोडी शहर के अस्पताल में लिंग परीक्षण करवाया। इसके बाद वह गर्भपात कराने गई। गर्भपात के दौरान अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अस्पताल ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि महिला महाराष्ट्र की निवासी है, इसलिए इसका मृत्यु प्रमाण पत्र यहा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


इसके बाद परिवारजनों ने महिला का शव कब्जे में लिया और सांगली लेकर चले गए। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में शव है। पुलिस ने बस स्टॉप पर चैकिंग शुरू कर दी। तभी उनको एक कार में शव और तीन लोग मिले। पुलिस ने बताया कि महिला मिराज तालुका की निवासी है। उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति सेना में है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने घटना का संज्ञान लिया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। पोस्टमार्टम के बाद हमने कर्नाटक पुलिस को सूचित कर दिया। महिला की मौत उनके अधिकार क्षेत्र में हुई थी। इसके अलावा महिला के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर कर्नाटक पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें