फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला गढ़ गंगा महोत्सव का उद्घाटन

Tue, 20 Nov 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद और स्थानीय भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने सोमवार को खादर मेले में अमर उजाला गढ़ गंगा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने अमर उजाला की मुहिम की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


मेला स्थल के सदर सेक्टर में अमर उजाला गढ़ गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वन, कृषि उद्यान, गन्ना, भूमि संरक्षण, पशु पालन, कौशल विकास, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, सहकारिता, बाल विकास, फायर सर्विस समेत विभिन्न महकमों के स्टाल लगाए गए हैं। सोमवार को इनका पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद महाराज और क्षेत्रीय भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस दौरान स्वामी चिन्मयानंद और सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि गढ़ खादर के पौराणिक मेले में अमर उजाला ने बेहद सराहनीय पहल की है। अमर उजाला के इस प्रयास से किसानों को खेतीबाड़ी की रोजगार परक जानकारी मिलेगी। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल आने वाले सालों में अपना और भी असर दिखाएगी, जिससे पौराणिक मेला स्वरोजगार को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ 

खादर के पौराणिक मेले में आयोजित हो रहे गढ़ गंगा महोत्सव में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन हुआ। महोत्सव में लगे स्टालों पर लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। 

 
विज्ञापन

आज पहलवान दिखाएंगे दमखम 

अमर उजाला के तत्वाधान में हो रहे गढ़ गंगा महोत्सव में मंगलवार (आज) कुश्ती का अखाड़ा जमेगा। इवेंट मैनेजर अवनीश सिंह ने बताया कि सुबह 12 बजे से चार बजे तक दंगल होगा।कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें