स्कूलों की तर्ज पर देशभर के विश्वविद्यालयों में पहली बार स्वच्छता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम के नंबर प्रैक्टिकल में जुड़ेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षण को 15 सितंबर तक स्वच्छ पखवाड़ा आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान स्वच्छता पर आधारित निंबध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी। इन प्रतियोगिताओं के नंबर भी दिए जाएंगे, जोकि प्रैक्टिकल में जुड़ेंगे।
यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधु ने देशभर के कुलपतियों को भेजे पत्र में लिखा है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंद्रह दिन का पखवाड़ा आयोजित किया जाए। इस दौरान शिक्षकों, कर्मियों और छात्रों को साफ-सफाई व स्वच्छता के लाभ के बारे में भी जागरूक करें।
लैब, कैंटीन या क्लास रूम आदि में प्रयोग होने वाले बॉयोडिग्रेडेबल और ड्राई वेस्ट का प्राकृतिक तरीके से निपटारा करें। इस प्रकार के कार्यक्रम में जो छात्र भाग लें, उनके नंबर (मॉर्क्स) प्रैक्टिकल में भी जोड़े। क्योंकि विश्वविद्यालयों में अब च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम हैं, ऐसे में छात्रों को ग्रेंडिग में लाभ दिया जाए।